
अब Corona Vaccine लेने का सबसे अच्छा समय है, जानिए नीति आयोग के सदस्य ने VK Paul ने क्यों कही ये बात
Zee News
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का आना या ना आना लोगों के हाथ में है. कोरोना के टीके जीवन बचा रहे हैं. ये वैक्सीन लगवाने का सबसे सही समय है.
नई दिल्ली: नीति आयोग (Niti Ayog) के सदस्य डॉ. वीके पॉल (Dr V.K. Paul) ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) की तीसरी लहर को विफल करना लोगों के हाथ में है. अगर वे कोविड-19 के उचित व्यवहार का पालन करते हैं और अधिकांश लोग टीका लगवाते हैं, तो इसे रोका जा सकता है. पॉल ने ये बात संशोधित कोविड-19 टीकाकरण नीति (New Vaccination Policy) के कार्यान्वयन की शुरुआत के साथ सोमवार मध्यरात्रि तक देश भर में रिकॉर्ड 85 लाख कोविड टीकाकरण खुराक प्रशासित किए जाने के एक दिन बाद आई है, जिसमें केंद्र घरेलू स्तर पर उपलब्ध टीकों का 75 प्रतिशत खरीद रहा है. उन्होंने कहा कि, 'पहले दिन टीकाकरण के आंकड़े बड़े पैमाने पर दिनों और हफ्तों तक एक साथ टीकाकरण करने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित करते हैं. यह सब केंद्र और राज्य सरकारों के बीच योजना और समन्वय और मिशन मोड में कार्य को पूरा करने के कारण संभव हुआ.'More Related News
