)
अब होगी तबाही! AI सिस्टम से लैस X-BAT फाइटर जेट, 50000 फीट की ऊंचाई तक भरेगा उड़ान
Zee News
X Bat vtol Fighter Jet: दुनिया लगातार तकनीक में मामले में आगे बढ़ रही है. अलग-अलग देश नए-नए हथियार और टेक्नोलॉजी को विकसित कर रहे हैं. ऐसे में अमेरिका ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. वहां की एक डिफेंस कंपनी नें AI से चलने वाला Vertical Take-Off and Landing (VTOL) फाइटर जेट बनाया है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
X Bat vtol Fighter Jet: अमेरिका की डिफेंस टेक कंपनी Shield AI ने दुनिया का पहला ऐसा AI से चलने वाला Vertical Take-Off and Landing (VTOL) फाइटर जेट बनाया है. बता दें कि यह बिना पायलट और बिना रनवे के उड़ान भर सकता है. यह एडवांस तकनीक भविष्य के युद्धों की दिशा बदल सकती है. इस जेट का नाम X-BAT रखा गया है. इसे Shield AI की खास ‘Hivemind’ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से चलाया जाता है. यह तकनीक जेट को पूरी तरह से अपने दम पर उड़ान भरने, नेविगेट करने और मिशन पूरा करने के योग्य बनाती है.
