)
अब समंदर में दुश्मन की खैर नहीं! इंडियन नेवी का देसी 3D रडार करेगा हर चाल का पर्दाफाश; जानें कैसे करता है काम
Zee News
Indian Navy 3D naval radar: इंडियन नेवी ने रक्षा क्षेत्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है. भारत ने अपना पहला पूरी तरह से स्वदेशी 3D नेवल रडार विकसित कर लिया है. इस रडार को नौसेना के युद्धपोतों पर लगाया जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं, यह कैसे नौसेना की ताकत में इजाफा करेगा.
Indian Navy 3D naval radar: आधुनिक समुद्री युद्ध में रडार किसी भी युद्धपोत की आंख और कान होते हैं. वे दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और जहाजों का पता लगाते हैं. अभी तक भारत को ऐसे एडवांस रडार विदेशों से आयात करने पड़ते थे, लेकिन अब आत्मनिर्भर भारत की पहल के तहत, देश ने अपना पहला स्वदेशी 3D नेवल रडार बना लिया है. यह सिर्फ एक तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह भारत की रक्षा क्षमताओं में एक बड़ा रणनीतिक बदलाव है. बता दें, यह नया रडार भारतीय युद्धपोतों को दुश्मनों की हर चाल का बेहतर पता लगाने की क्षमता देगा.
