
अब 'रोमियो' करेगा भारत की समुद्री सीमा की निगरानी, बढ़ेगी ताकत दुश्मनों को होगी परेशानी
Zee News
भारत को जल्दी ही नौसेना के लिए दुनिया सर्वश्रेष्ठ और अत्याधुनिक एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर मिल जाएंगे. भारतीय नौसेना का एक दल इन्हें लेने और ट्रेनिंग के लिए अमेरिका पहुंच चुका है.
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच रक्षा व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है. हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती दखलंदाजी को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की साल 2020 में हुई भारत यात्रा के दौरान कई रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे जिसमें से एक रोमियो हेलीकॉप्टर का सौदा भी शामिल था. भारत और अमेरिका के बीच तकरीबन 16 हजार करोड़ की कीमत पर 24 रोमियो हेलीकॉप्टर के सौदे पर सहमति बनी थी. जिसमें 3 हेलीकॉप्टर की पहली खेप भारतीय नौसेना को मिलने जा रही है. तीनों MH-60 Romeo हेलीकॉप्टर जुलाई में अमेरिका में भारतीय नौसेना को सौंप दिए जाएंगे.More Related News
