)
अब रोबोट बनाएंगे तोप के गोले! देसी कंपनी Balu Forge ने किया कमाल, ताबड़तोड सप्लाई करेगा Artillery Shell
Zee News
Robot made artillery shells India: इंडियन आर्मी को अब जंग के मैदान में तोप के गोलों की न के बराबर कमी होगी. इतना ही नहीं, यह गोले अंतरराष्ट्रीय मानक पर भी एकदम खरे उतरेंगे. दरअसल, भारत की देसी कंपनी ने तोप के गोले बनाने का जिम्मा अब रोबोट के हवाले कर दिया है. जिससे गोले की सटीकता व तेज उत्पादन सुनिश्चित होगा. ऐसे में आइए इस देसी कंपनी के बारे में और बनने वाले तोप के गोलों की सटीकता के बारे में जानते हैं.
Robot made artillery shells India: जंग के मैदान में जब थल सेना उतरती है, तब तोप बेहद अहम हथियार बन जाते हैं. वहीं, इन तोपों की असली ताकत इनके सटीक गोले होते हैं. जितनी सफाई और सटीकता से ये गोले बनाए जाते हैं, उतनी ही खतरनाक इनकी मारक क्षमता होती है. इसी कड़ी में, भारत के रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी मुकाम हासिल हुआ है. कर्नाटक के बेलगाम में Balu Forge नामक कंपनी ने भारत की पहली पूरी तरह से स्वदेशी और रोबोट-चालित तोप गोला उत्पादन लाइन शुरू कर दी है. यह प्लांट अब भारतीय सेना के लिए जरूरी गोला-बारूद को तेजी से और बहुत सटीक तरीके से बनाएगा. यह उपलब्धि देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा गेम चेंजर साबित होगी.
