
अब मुख्तार के बेटे ने कर दिया सरेंडर, कई महीने से तलाश रही थी पुलिस
Zee News
मऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के विधायक अब्बास अंसारी ने शुक्रवार दोपहर अदालत में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया. माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी पुलिस टीम को चकमा देकर एक वकील के साथ कोर्ट पहुंचा. अभद्र भाषा के मामले में अब्बास अंसारी ने एमपी/एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया.
मऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के विधायक अब्बास अंसारी ने शुक्रवार दोपहर अदालत में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया. माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी पुलिस टीम को चकमा देकर एक वकील के साथ कोर्ट पहुंचा. अभद्र भाषा के मामले में अब्बास अंसारी ने एमपी/एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया. पुलिस कई महीनों से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई. मेरे वालिद जनाब मुख़्तार अंसारी साहब के अभिभावक परम आदरणीय मुलायम सिंह यादव 'नेता जी' को श्रद्धांजलि देने आज सैफई पहुंचा। पूर्व सीएम श्री अखिलेश यादव जी से मिल कर खिराज ए अक़ीदत पेश की। नेता जी ने हमेशा अभिभावक के रूप में हर हालात में हमारा मार्गदर्शन किया,हमारा हाथ थामे रखा।
आर्म्स एक्ट में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत आर्म्स एक्ट मामले में बुधवार को अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है. साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को अगले आदेश तक अब्बास के खिलाफ कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा अब्बास अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. — Abbas Bin Mukhtar Ansari (@AbbasAnsari_)
