
अब बच्चों को भी लग सकेगी Corona Vaccine, जानिए हर जानकारी
Zee News
अभी तक देश में केवल वयस्कों को तीन वैक्सीन लगाई जा रही हैं. कोवैक्सिन, कोवीशील्ड और स्पूतनिक वी. इनमें से कोवैक्सिन को भारत बायोटेक ने बनाया है.
नई दिल्लीः कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. देश में अब बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जा सकेगी. केंद्र सरकार ने 2 से 18 साल के बच्चों के टीके के लिए स्वदेशी कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी DCGI के मुताबिक, वैक्सीन की दो डोज दी जाएंगी. हालांकि, इसकी पूरी गाइडलाइन जारी होनी अभी बाकी है.
अभी केवल व्यस्कों को लग रही है वैक्सीन अभी तक देश में केवल वयस्कों को तीन वैक्सीन लगाई जा रही हैं. कोवैक्सिन, कोवीशील्ड और स्पूतनिक वी. इनमें से कोवैक्सिन को भारत बायोटेक ने बनाया है. कोवीशील्ड बनाने वाला सीरम इंस्टीट्यूट भी बच्चों की वैक्सीन कोवोवैक्स को बनाने की तैयारी कर रहा है. वहीं, जायडस कैडिला की वैक्सीन जायकोव-डी का क्लिनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है. उसे मंजूरी का इंतजार है. ये बड़ों के साथ बच्चों को भी लगाई जा सकेगी.
