
अब पानी की बूंदों से तैयार हो सकेगी बिजली, IIT Delhi ने बनाया खास उपकरण
Zee News
रिसर्च पर काम करने वाले शोधकर्ताओं का कहना है कि यह उपकरण नमकीन पानी से भी बिजली उत्पन्न कर सकता है.
नई दिल्ली: आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने एक उपकरण तैयार किया है जो पानी की बूंदों से बिजली उत्पन्न कर सकता है. बहुत सारी छोटी छोटी डिवाइस हैं जिनको की इस उपकरण से पॉवर दी जा सकती है. इससे घड़ी ट्रांसमीटर, आईओटी डिवाइसेज आदि को पावर दी जा सकती हैं.
आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित किए गए इस अनोखे उपकरण की एक खासियत और है. शोधकर्ताओं के मुताबिक यह उपकरण नमकीन पानी से भी बिजली उत्पन्न कर सकता है.
More Related News
