)
अब ड्रोन अटैक होगा बेअसर! DRDO ने बनाया हाई-पावर माइक्रोवेव हथियार, 5 किमी दूर से दुश्मन के हथियार को बना देगा कचरा
Zee News
DRDO High Power Microwave Weapon: इस प्रोजेक्ट पर काम साल 2019 में शुरू हुआ था. अब यह एडवांस टेस्टिंग स्टेज में पहुंच चुका है. शुरुआती टेस्ट में यह सिस्टम छोटे कमर्शियल ड्रोन, जैसे DJI फैंटम टाइप क्वाडकॉप्टर एक किमी की दूरी से निष्क्रिय करने में सफल रहा है. इसे एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है.
DRDO High Power Microwave Weapon: DRDO ने ड्रोन हमलों से निपटने के लिए एक नया हाई-पावर माइक्रोवेव (HPM) डायरेक्टेड एनर्जी हथियार विकसित किया है. यह सिस्टम दुश्मन के ड्रोन झुंड को निष्क्रिय करने के लिए बनाया गया है. भारत की काउंटर-ड्रोन क्षमता को नई मजबूती देता है. इस हथियार का प्रोटोटाइप बेंगलुरु स्थित माइक्रोवेव ट्यूब रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर (MTRDC) में तैयार किया जा रहा है. इसे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में एक स्केल मॉडल के तौर पर दिखाया गया. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
