)
अब टैंक नहीं, तूफान बनेगा 'जोरावर'! DRDO ने फूंकी 800 HP की जान, ट्रांसमिशन के लिए RFI किया जारी; दुश्मन हैरान
Zee News
DRDO Zorawar tank: इंडियन आर्मी के पास आधुनिक सैन्य हथियारों का जखीरा है. इसी जखीरे में एक नया हथियार शामिल होने के लिए तरह तैयार हो रहा है. नाम है जोरावर. हालांकि, इससे पहले इस जंगी वेपन को देसी ताकत से लैस करने के लिए RFI जारी किया गया है.
DRDO Zorawar tank: DRDO की प्रमुख प्रयोगशाला CVRDE यानी कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट ने 800 हॉर्सपावर के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के लिए रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन (RFI) जारी कर दिया है. इस ट्रांसमिशन का इस्तेमाल भारत की अगली पीढ़ी के ट्रैक वाले सैन्य वाहनों, खासकर बहुप्रतीक्षित 'जोरावर' लाइट टैंक को ताकत देने के लिए किया जाएगा. ऐसे में, 'जोरावर' एक मजबूत, पूरी तरह से स्वदेशी पावर पैक ट्रांसमिशन से लैस हो जाएगा. जो इसे ऊंचे पहाड़ों और मुश्किल इलाकों में बेहतरीन प्रदर्शन करने में मदद करेगा.
