
अब गांवों में नहीं होगी वैक्सीन रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत, योगी सरकार ने किया ये खास इंतजाम
Zee News
ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर (जन सेवा केंद्रो) पर कोविड वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी.
लखनऊ: यूपी में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है. हालांकि, रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है. वहीं, प्रदेश के गावों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर (जन सेवा केंद्रो) पर कोविड वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी. नि:शुल्क होगी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में परेशानी हो रही है. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने अपनी सीएससी 3.0 परियोजना के सभी जनसेवा केंद्रों के माध्यम से ये सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. इससे संबंधित जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.More Related News
