)
अब आ के दिखाओ! DRDO ने इंडियन नेवी को दिया 'दिवाली' का तोहफा; 500KM की रेंज के साथ रखेगा समंदर पर पैनी नजर
Zee News
SWOTH-Radar: DRDO का SWOTH-Radar इंडियन नेवी को 500 किलोमीटर तक समुद्री और हवाई लक्ष्यों की लंबी दूरी से निगरानी और ट्रैकिंग की क्षमता देगा. इसकी बाय-स्टैटिक डिजाइन और HF सिग्नल इसे स्टेल्थ और खराब मौसम में भी प्रभावी बनाते हैं.
SWOTH-Radar: भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने इंडियन नेवी के लिए एक नई और बेहद एडवांस Surface Wave Over-The-Horizon Radar (SWOTH) पर काम शुरू किया है. यह रडार तकनीक पारंपरिक रडारों की तुलना में बहुत आगे है और इसे समुद्र में मौजूद सतही जहाजों, पनडुब्बियों और कम ऊंचाई पर उड़ रहे विमानों को लंबी दूरी से ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है. SWOTH-Radar हाई फ्रीक्वेंसी (HF) सिग्नल का इस्तेमाल करता है, जिससे यह रडार पृथ्वी की सतह के साथ सिग्नल को फैलाकर 500 किलोमीटर तक के लक्ष्य को पहचान सकता है, जबकि पारंपरिक रडार केवल 20-50 किलोमीटर तक ही देख पाते हैं.
