)
अब अफ्रीका में गरजेगा तेजस Mk1A! केन्या के F-5 की जगह लेगा भारतीय लड़ाकू विमान, भारत ने दिया ये बंपर ऑफर
Zee News
Tejas Mk1A India Kenya defence deal: अफ्रीका के आसमान में अब भारत के 'तेजस' की गर्जना सुनाई देने वाली है. भारत और केन्या के बीच दोस्ती का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है, जहां भारत ने केन्या को अपने सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान और तेज रफ्तार वाली नावें देने की पेशकश की है. केन्या की वायुसेना इस वक्त एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है और भारत इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहता.
Tejas Mk1A India Kenya defence deal: भारत ने पिछले कुछ दशकों में डिफेंस की दुनिया में जबरदस्त काम किया है. दुनिया की सबसे घातक मिसाइल बनाने के साथ-साथ भारत लड़ाकू विमान भी बना रहा है. जिसमें तेजस शुमार है. ये वही लड़ाकू विमान हैं जिसको लेकर इंडियन एयरफोर्स ने HAL को पहले ही ऑर्डर दे दिया है. इसी बीच, भारत ने एक अफ्रीकी देश को इसका तगड़ा ऑफर किया है. जिसे मना कर पाना नामुमकिन है. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जनवरी 2026 को आयोजित तीसरी 'भारत-केन्या रक्षा प्रदर्शनी और सेमिनार' में भारत ने केन्याई वायुसेना (KAF) को अपना स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA Tejas Mk1A देने का औपचारिक प्रस्ताव रखा था. दरअसल, केन्या इस समय अपने पुराने पड़ चुके लड़ाकू विमानों को बदलने के लिए एक ऐसे विमान की तलाश में है जो आधुनिक भी हो और बजट में भी फिट बैठे. भारत का तेजस इस जरूरत के लिए सबसे सटीक विकल्प बनकर उभरा है.
