
अब अजान की वजह से यूपी के मंत्री की उड़ी नींद, डीएम से की शिकायत
Zee News
मंत्री का कहना है कि अजान की वजह से उनके नींद में खलल पड़ती है. साथ ही वे योगाभ्यास और पूजा पाठ भी ठीक से नहीं कर पाते हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस वक्त मस्जिद से सुबह आने वाली अजान की आवाज विवादों का विषय बनी हुई है. वीसी और स्टूडेंट्स के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई है. मंत्री का कहना है कि अजान की वजह से उनके नींद में खलल पड़ती है. साथ ही वह वे योगाभ्यास और पूजा पाठ भी ठीक से नहीं कर पाते हैं. इसलिए उन्होंने डीएम को चिट्ठी लिखी है.More Related News
