
अबू धाबी जाने वालों के लिए अब कोविड-19 जांच ज़रूरी नहीं, दुबई में पहले से लागू है ये नियम
Zee News
तेल की दौलत से मालामाल अबू धाबी ने महीनों तक सफर पर पाबंदी लगा दी थी, जबकि उसके पड़ोसी दुबई ने तेजी से पर्यटकों को अनुमति दे दी थी.
दुबई: यूनाइटेड अरब अमीरात के दारुल हुकूमत अबू धाबी ने मुल्क के दूसरे हिस्सों से आने वाले लोगों के लिए ताजा कोरोना वायरस निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत वाली नीति को खत्म करने का ऐलान किया है.
अबू धाबी की हुकूमत ने शनिवार को ये ऐलान किया. इसमें कहा गया कि यूनाइटेड अरब अमीरात के छह दूसरे अमीरात से आने वाले लोग रविवार से बिना जांच के भी दारुल हुकूमत में एंट्री कर सकते हैं.
More Related News
