
अबीर इंडिया ने नौजवान फनकारों से मांगी एंट्रिज, जानिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख
Zee News
पिछले चार एडिशन में, अबीर इंडिया को 8000 से ज्यादा एंट्रिज हासिल हुई हैं, जिनमें से 500 फनकारों के कामों को चुना गया है और 32 कलाकारों को एज़ाज़ से नवाज़ा गया है.
अहमदाबाद: अबीर इंडिया फाउंडेशन ने नौजवान भारतीय फनकारों को अपने सालाना शो फर्स्ट टेक 2021 के लिए अपनी एंट्रिज भेजने के लिए अप्लीकेशन मांगा है. अबीर इंडिया फाउंडेशन का ये 5वां एडिशन है. इसके लिए ख्वाहिशमंद उम्मीदवार 25 जुलाई, 2021 तक एंट्रिज जमा कर सकते हैं. एंट्रिज के हवाले से ज्यादा जानकारी के लिए फनकार ऑफिशियल साइट abirindia.org का रुख कर सकते हैं. गौरतलब है कि पिछले चार एडिशन में, अबीर इंडिया को 8000 से ज्यादा एंट्रिज हासिल हुई हैं, जिनमें से 500 फनकारों के कामों को चुना गया है और 32 कलाकारों को एज़ाज़ से नवाज़ा गया है. अबीर इंडिया के मुताबिक, ये एंट्रिज भारत के कई इलाकों से आ चुकी हैं, इनमें कूच बिहार, गुलबर्गा, यवतमाल, इंफाल, सिलीगुड़ी और मडगांव जैसी जगह शामिल हैं.More Related News
