
अफ़ग़ानिस्तानः डेडलाइन नहीं बढ़ाना चाहते बाइडन, तालिबान के सहयोग पर कही ये बड़ी बात
Zee News
तालिबान ने अमेरिका को 31 अगस्त तक अपना निकासी अभियान पूरा करने को लेकर आगाह भी किया है.
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान से 31अगस्त तक अमेरिकी फौजियों की वापसी की मुहिम 'तेजी से' चल रहा है, लेकिन इसका तय वक्त सीमा पर पूरा होना तालिबान के सहयोग पर मुंहसिर करेगा. काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अमेरिका के अभी करीब 5800 सैनिक हैं. बाइडन ने मंगालवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, 'अभी हम 31 अगस्त तक निकासी अभियान पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. हम जितनी जल्दी इसे पूरा करेंगे, उतना अच्छा है. अभियान में हर दिन हमारे सैनिकों के लिए जोखिम बढ़ रहा है. लेकिन 31 अगस्त तक इसका पूरा होना तालिबान के सहयोग जारी रखने, लोगों को हवाईअड्डे तक पहुंचने की अनुमति देने और हमारे अभियानों में बाधा उत्पन्न ना करने पर निर्भर करता है.'More Related News
