
अफगान संकट पर रूसी NSA से होगी Ajit Doval की मुलाकात, जानें क्यों है अहम
Zee News
रूस, पाकिस्तान, ईरान और चीन को मिलाकर बनने वाले नए गठजोड़ की संभावनाओं के बीच भारत के लिए नए खतरे पैदा हो रहे हैं. ऐसे में अपने सबसे पुराने सैनिक दोस्त रूस का साथ हासिल करना भारत के लिए सबसे जरूरी है.
नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार निकोलाइ पत्रुशेव की बुधवार को भारत के NSA अजीत डोभाल के साथ मुलाकात होनी है और इस अहम बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें होंगी. पत्रुशेव की दिल्ली यात्रा से पहले भारत में रूस के राजदूत निकोलाइ कुदाशेव ने माना कि अफगान आतंकवाद के कश्मीर तक पहुंचने का खतरा है. रूस, पाकिस्तान, ईरान और चीन को मिलाकर बनने वाले नए गठजोड़ की संभावनाओं के बीच भारत के लिए नए खतरे पैदा हो रहे हैं. ऐसे में अपने सबसे पुराने सैनिक दोस्त रूस का साथ हासिल करना भारत के लिए सबसे जरूरी है. रूस ने मार्च में तालिबान के साथ शांति वार्ता का आयोजन किया था और तालिबान के लिए नर्म रुख दिखाया था. अगस्त में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद रूस ने न तो उससे राजनयिक संबंधों को बहाल करने की जल्दबाजी दिखाई और न ही उसके खिलाफ कोई बयान दिया.More Related News
