
अफगानी शरणार्थियों ने सुनाई दर्द की दास्तान, बताया Taliban से कैसे छुड़ाई जान
Zee News
Taliban Atrocities In Afghanistan: अफगानिस्तान की महिलाएं तालिबान के राज से काफी डरी हुई हैं. वो वापस नहीं जाना चाहती हैं. उन्हें डर है कि तालिबान उनपर जुल्म करेगा.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के कई लोग भारत की राजधानी दिल्ली में रह रहे हैं और काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से ये लोग बेचैन हैं. इन्हें अपने परिवार, अपने रिश्तेदारों की सुरक्षा की चिंता सताए जा रही है. ये लोग दिल्ली में कई सालों से रह रहे हैं और अफगानिस्तान के हालात पर ज़ी न्यूज़ के जरिए दुनिया से अपना दर्द साझा करना चाहते हैं. दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन में एक हैंडीक्राफ्ट सेंटर का नाम सिलाईवाली है, जहां 60 से 70 अफगानिस्तानी महिलाएं काम करती हैं. ये लोग शरणार्थी हैं, तालिबान के डर से अफगानिस्तान छोड़कर दिल्ली में आ बसे. कोई 5 साल पहले आया तो कोई 8 साल पहले. फिरोजा साल 2013 में दिल्ली आई थीं.More Related News
