
अफगानिस्तान से राजनयिकों को कैसे वापस ले आया भारत, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
NDTV India
भारतीय वायुसेना अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को लाने के हर संभव प्रयास कर रही है. वायुसेना के दो विमानों से भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारियों को लाया जा चुका है.
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत सरकार ने अपने राजदूत और दूतावास के सभी कर्मचारियों की सुरक्षित वापसी कराई है. अफगानिस्तान में इन सभी लोगों को 36 घंटे से अधिक समय तक अपने मिशन परिसर पर बिताना पड़ा. तालिबान द्वारा भारतीय राजनयिकों को मंगलवार सुबह हवाई अड्डे तक पहुंचाया गया. यब तब मुनासिब हो सका जब विदेशी एजेंसियों ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और आतंकवादी समूह से भारतीय मिशन के कर्मचारियों के लिए सुरक्षित मार्ग प्रदान करने का अनुरोध किया.











