
"अफगानिस्तान में मौजूद किसी भी दूतावास को नहीं पहुंचाएंगे नुकसान", भारत को लेकर कही यह बात
Zee News
इसके अलावा तालिबान प्रवक्ता मोहम्मद सुहेल शाहीन से यह पूछे जाने पर कि क्या तालिबान भारत को यकीन दिला सकता है कि उसके खिलाफ अफगान जमीन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान में जारी हिंसा के बीच तालिबान ने बड़ा बयान जारी किया है. अपने बयान में तालिबान ने कहा है कि हिंसा के दौरान अफगानिस्तान में मौजूद किसी भी दूतावास (सिफारतखाने) को नुकसान नहीं पहुंचायगा. तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सुहेल शाहीन ने एएनआइ को बताया कि हमारी तरफ से दूतावासों और राजनयिकों को कोई खतरा नहीं है. इसके अलावा तालिबान प्रवक्ता मोहम्मद सुहेल शाहीन से यह पूछे जाने पर कि क्या तालिबान भारत को यकीन दिला सकता है कि उसके खिलाफ अफगान जमीन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि हम किसी को भी पड़ोसी देशों समेत किसी भी देश के खिलाफ अफगान धरती का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.More Related News
