
अफगानिस्तान में फंसे अपने शहरियों से बोले जो बाइडेन,"हम आपको घर पहुंचाएंगे"
Zee News
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान में फंसे अमेरिकी शहरियों से उन्हें घर पहुंचाने का वादा किया है.
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान में फंसे अमेरिकी शहरियों से उन्हें घर पहुंचाने का वादा किया है. उन्होंने अफगानिस्तान में फंसे अमेरिकियों से कहा, "हम आपको घर पहुंचाएंगे." बाइडन ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस में शुक्रवार को यह बयान दिया. बता दें कि अमेरिका काबुल हवाई अड्डे से अमेरिकियों और अन्य लोगों को तालिबान से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर मुहिम चला रहा है. हवाई अड्डे के बाहर अराजक और हिंसक माहौल है और लोग अंदर महफूज पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इस हालत को लेकर बाइडन को तीखी आलोचना झेलनी पड़ रही है.More Related News
