
अफगानिस्तान में जंग खत्म, अगले कुछ दिनों में बन जाएगी नई सरकार : तालिबान
NDTV India
Taliban प्रवक्ता ने लोगों के देश छोड़कर भागने और विरोध प्रदर्शन की खबरों के बीच कहा, लोगों को यह समझना चाहिए कि आक्रमणकारी कभी किसी देश का पुनर्निर्माण नहीं करते. यह हमारे अपने लोगों की जिम्मेदारी है.
तालिबान ने कहा है कि पंजशीर समेत पूरे अफगानिस्तान में युद्ध का दौर अब खत्म हो चुका है और अगले कुछ दिनों में नई सरकार का गठन हो जाएगा. तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने सोमवार को यह प्रतिक्रिया दी. मुजाहिद ने कहा कि नई सरकार बस कुछ दिनों में सबके सामने होगी. अफगानिस्तान (Afghanistan) में नई तालिबान सरकार को लेकर मतभेदों की खबरों के बीच उनका यह बयान आया है. टोलो न्यूज एजेंसी ने मुजाहिद के हवाले से कहा, अफगानिस्तान में जंग खत्म हो चुकी है, अब हम सब मिलकर काम करेंगे और देश का पुनर्निर्माण करेंगे. नई सरकार जल्द ही जिम्मेदारी संभालेगी.More Related News

2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा पाकिस्तान, भारत के इस शहर ने Pollution रैंकिंग में किया टॉप
World Pollution Report: पाकिस्तान है दुनिया का सबसे प्रदूषित देश












