
अफगानिस्तान: ताजपोशी के लिए तालिबान तैयार, जुमे की नमाज के बाद आज सरकार का ऐलान
Zee News
सबसे बड़े धार्मिक नेता मुल्ला हेबतुल्ला अखुंदजादा को देश का सर्वोच्च नेता बनाया जाएगा. तालिबान के जराए के मुताबिक, बातचीत का अमल पूरा हो गया है.
काबुल: तालिबान ने अफगानिस्तान में नई हुकूमत के कियाम के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है. अब बताया जा रहा है कि आज जुमे की नमाज़ के बाद नई हुकूमत के कियाम का ऑफिशियल अमल पूरा किया जा सकता है. सबसे बड़े धार्मिक नेता मुल्ला हेबतुल्ला अखुंदजादा को देश का सर्वोच्च नेता बनाया जाएगा. तालिबान के जराए के मुताबिक, बातचीत का अमल पूरा हो गया है और सरकार के खाके पर मुहर लग गई है. मुल्ला अखुंदजादा होंगे सर्वोच्च नेता समूह के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा है कि तालिबान के सबसे बड़े धार्मिक नेता मुल्ला हेबतुल्ला अखुंदजादा को अफगानिस्तान का सर्वोच्च नेता बनाया जाएगा. तालिबान के ‘सूचना एवं संस्कृति आयोग’ के वरिष्ठ अधिकारी मुफ्ती इनामुल्ला समांगनी ने बुध को कहा, “नई सरकार बनाने पर बातचीत लगभग अंतिम दौर में है और मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा हुई.” उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन में काबुल में नई सरकार बनाने के लिए समूह पूरी तरह तैयार है. नई सरकार में 60 वर्षीय मुल्ला अखुंदजादा तालिबान सरकार के सर्वोच्च नेता होंगे.More Related News
