
अफगानिस्तान की आवाज बुलंद करने इंस्टाग्राम पर आईं एंजेलीना जॉली, शेयर की पीड़ित लड़की की चिट्ठी
Zee News
एंजेलीना जॉली ने सोशल मीडिया मंच पर अपने पहले पोस्ट में अफगानिस्तान में एक नामालूम किशोरी का पत्र साझा किया जिसे तालिबान के शासन के बाद मौजूदा हालात में देश में रहने को लेकर डर है.
लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रसेस की लिस्ट में शुमार एंजेलीना जॉली (Angelina Jolie) किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया साइट्स पर छाई रहती हैं. उन्होंने अपने बेबाक अंदाज से दर्शकों का दिल जीता है. एंजेलिना जॉली अब इंस्टाग्राम पर आ गई हैं और उन्होंने कहा कि वह अपने बुनियादी हुकूक के लिए लड़ रहे लोगों की आवाज पहुंचाने के लिए इस मंच का इस्तेमाल करेंगी. जॉली ने सोशल मीडिया मंच पर अपने पहले पोस्ट में अफगानिस्तान में एक नामालूम किशोरी का पत्र साझा किया जिसे तालिबान के शासन के बाद मौजूदा हालात में देश में रहने को लेकर डर है.More Related News
