
अपने ही इलाके में कम हुआ ओम प्रकाश राजभर का प्रभाव, क्या बचा पाएंगे अपनी सीट?
Zee News
योगी सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाश राजभर को लेकर उनके ही इलाके में क्या माहौल है? इस बार राजभर जहूराबाद विधानसभा से अपनी सीट नहीं बचा पाएंगे, ऐसा उनके ही क्षेत्र के लोगों का मानना है. ज़ी हिन्दुस्तान की टीम ने ग्राउंड ज़ीरो पर पड़ताल की और लोगों का नब्ज टटोलने की कोशिश की.
गाज़ीपुर: Ground Report- उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं. अलग-अलग जगहों पर राजभर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, लेकिन उनके अपने ही विधानसभा क्षेत्र में उनके खिलाफ माहौल बन गया है. कहीं ओम प्रकाश राजभर को उनका ओवर कॉन्फिडेंस ले ना डूबे.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाश राजभर जिस जहूराबाद विधानसभा से विधायक हैं, वहां उनके खिलाफ ऐसा माहौल बना हुआ है कि खुद राजभर की सिट्टी पिट्टी गुम हो जाएगी. ज़ी हिन्दुस्तान की टीम ने गाज़ीपुर के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र की जमीनी हकीकत समझने के लिए कई गांव का दौरा किया. हमारी पड़ताल में जो सामने आया वो अखिलेश यादव को भी चिंतन करने पर मजबूर कर देगा.
