
अपने घर में ही घिरे दिग्विजय सिंह, छोटे भाई लक्ष्मण और भाभी ने दिया ये बड़ा बयान
Zee News
लक्ष्मण सिंह की पत्नी रुबीना सिंह ट्वीटर पर लिखा कि कश्मीरी पंडितों और तथाकथित आरक्षण के बारे में बोले गए शब्द दुर्भाग्यपूर्ण हैं.
भोपाल: कांग्रेस दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के धारा 370 को लेकर बयान पर घर में विरोध, लक्ष्मण ने कहा- कश्मीर में धारा 370 वापस लागू करना संभव नहीं, बहू बोलीं- कश्मीरी पंडितों और आरक्षण पर बयान दुर्भाग्यपूर्ण राज्य सभा सांसद और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के जम्मू-कश्मीर में दोबारा आर्टिकल 370 लागू करने के बयान को लेकर भाजपा के हमलों के बाद अब दिग्विजय सिंह घर में ही घिर गए है. राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ही उनके बिल्कुल उलट बयान दिया है.More Related News
