
अनिल देशमुख केस: iPhone के लालच में CBI के इंस्पेक्टर ने लीक की खुफिया जानकारी!
Zee News
सीबीआई (CBI) के एक सब-इंस्पेक्टर ने केवल एक iPhone के बदले अपना ईमान बेच दिया. उसने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के खिलाफ चल रही जांच की आंतरिक जानकारी और सबूत उसके वकील को मुहैया करवा दिए.
मुंबई: सीबीआई (CBI) के एक सब-इंस्पेक्टर ने केवल एक iPhone के बदले अपना ईमान बेच दिया. आरोप है कि उसने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के खिलाफ चल रही जांच की आंतरिक जानकारी और सबूत उनके वकील को मुहैया करवा दिए. जब मामले का खुलासा हुआ तो सीबीआई ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर और देशमुख के वकील को अरेस्ट कर लिया. बताते चलें कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र सरकार के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) मुंबई में 100 करोड़ रुपये की वसूली करवाने के आरोप लगाए थे. परमबीर सिंह ने कहा था अनिल देशमुख ने बर्खास्त असिस्टेंट सब इस्पेक्टर अनिल वझे को नौकरी पर बहाल करने के बदले हर महीने 100 करोड़ रुपये की मांग की थी. इस आरोप के बाद मामला बॉम्बे हाई कोर्ट गया था. जहां इस मामले की जांच करने के लिये सीबीआई को कहा गया था.More Related News
