अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने सोनम-रिया की तस्वीर शेयर कर कहा- दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा...
NDTV India
अनिल कपूर इंडस्ट्री के फैमिली मैन के रूप में पहचाने जाते हैं. वो अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं और कई बार ये बात अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जाहिर भी कर चुके हैं.
अनिल कपूर इंडस्ट्री के फैमिली मैन के रूप में पहचाने जाते हैं. वो अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं और कई बार ये बात अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जाहिर भी कर चुके हैं. अक्सर अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता फैमिली गैदरिंग के खुशनुमा पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. यही नहीं उनकी तीनों बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपने मम्मी पापा से प्यार जाहिर करते देखे जा सकते हैं. हाल ही में सुनीता कपूर ने एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो अपनी दोनों बेटियों को दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा बता रही हैं. इस तस्वीर में सोनम कपूर और रिया कपूर को एलिगेंट लंहगे में देखा जा सकता है. दोनों ही बेहद खूबसूरत और स्टनिंग नजर आ रही हैं.More Related News