
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित फिर हुए रोमांटिक, 'तुमसे मिलेके' सॉन्ग पर किया डांस...देखें वायरल Video
NDTV India
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर अपने डांस से दर्शकों का दिल जित लिया है. दोनों ने डांस दीवाने शो के सेट पर तुम से मिलके, ऐसा लगा तुम सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है.
कलर्स टीवी पर आने वाला डांस रियलिटी शो डांस दीवाने इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं. शो में कंटेस्टेंट के शानदार डांस परफॉर्मेंसेस देखने को मिलती है. साथ ही शो में आए दिन कोई न कोई सेलेब्रिटी गेस्ट के तौर पर आते हैं, जो खूब मस्ती करते नजर आते हैं. सेलेब्रिटी शो के दौरान जबरदस्त डांस करते भी नजर आते हैं और उनके ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं. वहीं इस वीकेंड पर शो में अभिनेता अनिल कपूर गेस्ट के तौर पर आए थे. शो के दौरान अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अपने पुराने दिनों को याद करते हुए रोमांटिक डांस करते दिखाई दिए.More Related News

Ramadan 2026: आज से शुरू हो रहा रमजान, आखिर खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसकी खास वजहें
Ramadan 2026: खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.












