
अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांगी माफी, जानें पत्र में क्या कहा?
Zee News
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर माफी मांगी. उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ऐसा मेरी जुबान फिसलने के चलते हुआ. मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं.
नई दिल्लीः लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर माफी मांगी. उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ऐसा मेरी जुबान फिसलने के चलते हुआ. मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं.
कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति को लेकर की थी टिप्पणी दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीते बुधवार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मीडिया से बातचीत में 'राष्ट्रपत्नी' कहकर संबोधित किया था. अधीर रंजन की टिप्पणी के बाद गुरुवार को यह विवाद गहरा गया था. लोकसभा में बीजेपी के विरोध के बाद कार्यवाही स्थगित हो गई. यही नहीं सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक भी हुई.
