
अदालत ने दिल्ली सरकार से पूछा- कोरोना जांच की संख्या कम क्यों हो गई है?
Zee News
दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार से सवाल किया कि प्रदेश में कोविड-19 जांच में इतनी कमी क्यों आ गई है.
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार से सवाल किया कि प्रदेश में कोविड-19 जांच में इतनी कमी क्यों आ गई है. न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा कि पहले जहां जांच की संख्या एक लाख के आसपास थी, वह अब घटकर 70-80,000 प्रतिदिन हो गई है.More Related News
