
अदार पूनावाला का सीरम इंस्टीट्यूट UK में करेगा 240 मिलियन पाउंड का निवेश, बना सकता है वैक्सीन
NDTV India
प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट ऑफिस की ओर से घोषणा कर कहा गया कि कंपनी की ओर से 240 मिलियन ब्रिटिश पाउंड यानी (334 मिलियन डॉलर) का निवेश किया जाएगा, जो एक सेल्स ऑफिस सहित क्लीनिकल ट्रायल, रिसर्च, डेवलपमेंट और संभवत: वैक्सीन के निर्माण में जाएगा.
वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अब यूनाइटेड किंगडम में वैक्सीन फैसिलिटीज़ में बड़ा निवेश करने वाली है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी भविष्य में यूके में ही वैक्सीन का भी निर्माण कर सकती है. प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट ऑफिस की ओर से घोषणा कर कहा गया कि कंपनी की ओर से 240 मिलियन ब्रिटिश पाउंड यानी (334 मिलियन डॉलर) का निवेश किया जाएगा, जो एक सेल्स ऑफिस सहित 'क्लीनिकल ट्रायल, रिसर्च, डेवलपमेंट और संभवत: वैक्सीन के निर्माण में जाएगा.'More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












