
अदाकार सोनू सूद 2022 में रूस में होने वाले स्पेशल ओलंपिक में होंगे भारत के ब्रांड एंबेसडर
Zee News
सोनू सूद को स्पेशल ओलंपिक मूवमेंट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. एक वर्चुअल कार्यक्रम में इस बात की घोषणा की गई. सोनू सूद ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
मुंबईः बॉलीवुड अदाकार सोनू सूद अपने सामाजिक कामों और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं. खासकर कोविड महामारी के दौरान उनके कामों ने लोगों का ध्यान खींचा था. इस ’’दबंग’’ स्टार ने अपने नाम में एक और कामयाबी हासिल कर ली है. रूस में होने वाले स्पेशल ओलंपिक के लिए सोनू सूद को भारत का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया है. एक वर्चुअल कार्यक्रम में इस बात की घोषणा की गई. सोनू सूद ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. सोनू सूद ने अभी हाल ही में 30 जुलाई को ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था.More Related News
