
अतीक अहमद की पत्नी और बेटे गिरोह में शामिल हैं, यूपी पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
Zee News
माफिया से नेता बने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और उनके तीन बेटों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है. अतीक अहमद मामले पर यूपी पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि अब अतीक के बेटों एवं उनकी पत्नी को गिरोह का सदस्य समझा जाएगा.
नई दिल्लीः माफिया से नेता बने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और उनके तीन बेटों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है. अतीक अहमद मामले पर यूपी पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि अब अतीक के बेटों एवं उनकी पत्नी को गिरोह का सदस्य समझा जाएगा. साथ ही उनका नाम अब पुलिस की रिकॉर्ड आईएस-227 में दर्ज किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों की मानें तो शाइस्ता परवीन पुलिस रिकॉर्ड में इस गिरोह की सदस्य के तौर पर शामिल होने वाली पहली महिला होंगी. बसपा शासन के दौरान प्रयागराज पुलिस ने अतीक के गिरोह का चार्ट तैयार कर उसे आईएस-227 नाम दिया था.
आपराधिक गतिविधियों में रही हैं संलिप्त इस मामले पर अधिकारियों की ओर से कहा गया कि पुलिस जांच में आपराधिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय संलिप्तता का पता चला है और इसलिए उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी. यह पहली बार होगा जब किसी राजनीतिक माफिया का पूरा परिवार अंतरराज्यीय गिरोह की सूची में शामिल होगा.
