
अडानी विवाद पर अदालत में क्या कहेगी सरकार? सीतारमण ने कहा- मैं यह नहीं बताऊंगी..
Zee News
निर्मला सीतारमण ने अडानी मामले पर कहा कि भारत के नियामक अनुभवी होने के साथ अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ भी हैं. उन्होंने बताया कि नियामक इस मामले को देख रहे हैं और वे अभी नहीं, हमेशा ही सजग रहते हैं.
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने अडानी समूह (Adani Group) के शेयरों में दो हफ्ते से जारी भारी उठापटक को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शनिवार को कहा कि भारतीय नियामक बेहद अनुभवी हैं और वे इस मामले को देख रहे हैं.
अडानी मामले पर मीडिया से क्या बोलीं निर्मला सीतारमण? निर्मला सीतारमण ने यहां अडानी मामले में संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत के नियामक अनुभवी होने के साथ अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ भी हैं. उन्होंने कहा, 'नियामक इस मामले को देख रहे हैं और वे अभी नहीं, हमेशा ही सजग रहते हैं.'
More Related News
