
अजीबो-गरीब: गुजरात पुलिस को भोतों के खिलाफ़ दर्ज करनी पड़ी शिकायत, जानिए पूरा मामला
Zee News
ये मामला गुजरात के पंचमहल जिले का है. यहां के जंबूघोड़ा पुलिस स्टेशन में रविवार को एक 35 साल का शख्स भागता हुआ आया और पुलिस से मदद की फरियाद की.
पंचमहल: गुजरात से भोतों के खिलाफ शिकायत दर्ज होने का अजीबो-गरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां रविवार को एक शख्स ने पुलिस (Gujarat Police) थाने जाकर भूतों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज कराने वाले शख्स का कहना है कि खेत में काम करने के दौरान भूतों के गैंग ने उस पर हमला किया और उसे जान से मारने की धमकी दी. अब ये खबर पूरे जिले में जंगल के आग की तरह फैल गई है और हर आम व खास की ज़ुबान पर उसका चर्चा चल रहा है.More Related News
