
अजब-गजब: RBI को ही लगा दी 59 हजार की चपत, बैंक ने लगाई या किसी और ने चल रही जांच
Zee News
लखनऊ स्थित आरबीआई ऑफिस में बीते दिनों आई करेंसी में 59 हजार रुपये के नकली नोट मिले हैं. आरबीआई के सहायक प्रबंधक मोहिक प्रियदर्शी की तहरीर पर महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
विशाल सिंह/लखनऊ: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bank of India) नकली नोटों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाती है. लेकिन जब आरबीआई (RBI) के ऑफिस में ही नकली नोट मिले तो क्या कहा जाए? ऐसा ही एक मामला यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से सामने आया है. आरबीआई ऑफिस में 59 हजार रुपये के नकली नोट मिले हैं. अब ये नोट कैसे यहां तक पहुंचे अभी तक ये साफ नहीं हुआ है. मामला पुलिस तक पहुंच चुका है, इसको लेकर जांच चल रही है.More Related News
