)
अचानक उस्मान तारिक बन सूर्या ने उड़ाए पाक के होश! कोलंबो में टीम इंडिया की 'स्पेशल' प्रैक्टिस का VIDEO वायरल
Zee News
India vs Pakistan: सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उस्मान तारिक आउट ऑफ सिलेबस जैसे प्रश्न हैं, लेकिन हम तैयार हैं और उनके आगे सरेंडर नहीं करेंगे. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर पाकिस्तानी खेमे में हलचल मचनी तय है.
Team India Preparation For Usman Tariq: इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है. अब से कुछ घंटे बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला होना है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है. अहम मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम सवालों के जवाब दिए. उन्होंने सलमान अली आगा के ट्रंप कार्ड यानी उस्मान तारिक से निपटने का प्लान भी बता दिया.
सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उस्मान तारिक 'आउट ऑफ सिलेबस' जैसे प्रश्न हैं, लेकिन हम तैयार हैं और उनके आगे सरेंडर नहीं करेंगे. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर पाकिस्तानी खेमे में हलचल मचनी तय है.
सूर्या का उस्मान तारिक वाला अवतार
भारत-पाक मैच से पहले आईसीसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. टीम इंडिया की प्रैक्टिस सेशन के इस वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव ठीक उस्मान तारिक के अंदाज में गेंदबाजी कर रहे हैं. बॉलिंग क्रीज के पास आकर वो कुछ सेकेंड के लिए रुके (जैसा कि उस्मान तारिक करते हैं) और फिर गेंद डाली, वहीं अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी करते दिखे. ये वीडियो देखकर ये तो साफ हो गया है कि भले ही उस्मान तारिक पहली बार भारत के सामने होंगे, लेकिन उनकी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाज ज्यादा परेशान नहीं होंगे, क्योंकि उन्होंने नेट्स पर उनके लिए जमकर प्रैक्टिस की है.
