
अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान 'Michaung' आने की संभावना! कई हिस्सों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी
Zee News
Cyclonic Michaung: मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 29 और 30 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर में न जाएं और 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से दूर रहें. IMD ने उनसे 30 नवंबर और 2 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से दूर रहने और 1 दिसंबर की सुबह से मध्य बंगाल की खाड़ी में जाने से परहेज करने का भी आग्रह किया.
Cyclonic Michaung: देश में एक और नया तूफान दस्तक देने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को आगे बन रहे एक मौसमी सिस्टम के संबंध में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अब एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है.
More Related News
