
अगर Apple Watch ना होती तो मर जाता यह शख्स, ऐसे बचाई इस घड़ी ने जान
Zee News
एक मामला सिंगापुर से सामने आया है, जहां एक शख्स का बाइक चलाते हुए एक्सीडेंट हो गया, सड़क पर गिरते ही वह बेहोश हो गया. आसपास कोई नहीं था, जो उसको अस्पताल ले जा पाता.
नई दिल्ली: यह समय डिजिटल का है, और डिजिटल के आने से लोगों की आम ज़िंदगी काफ़ी आसान हो गई है. अगर बात करें डिजिटल डिवाइसेज़ की तो यह सिर्फ़ रोजमर्रा के कामों को आसान ही नहीं बनाता बल्कि इंसान की सेहत को भी दिन भर मोनिटर करता रहता है. जो काम पहले डॉक्टर के यहां जाने से होते थे वह आज आपके हाथ की कलाई पर बंधी एक घड़ी के ज़रिए हो जाते हैं.
एक मामला सिंगापुर से सामने आया है, जहां एक शख्स का बाइक चलाते हुए एक्सीडेंट हो गया, सड़क पर गिरते ही वह बेहोश हो गया. आसपास कोई नहीं था, जो उसको अस्पताल ले जा पाता. लेकिन उसकी हाथ में बंधी Apple की घंड़ी तुरंत एक्टिव हो गई, और एंबुलेंस को बुला ली.
More Related News
