)
अगर सलमान चाहते हैं तो हम अभिषेक को... बड़े दिलवाले हैं सूर्या, मान ली पाकिस्तान की ये डिमांड, कर दिया बड़ा ऐलान
Zee News
Suryakumar Yadav Press Conference: पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने कई अहम सवालों का जवाब दिया. इसके साथ ही सूर्या ने पाक कप्तान सलमान अली आगा और पाकिस्तान पर तंज भी कसा
Suryakumar Yadav Press Conference: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होना है. कोलंबो में होने वाले अहम मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक तीर से दो निशाना साधा. दरअसल, पाक कप्तान सलमान अली आगा ने कहा था कि वो इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा को खेलते हुए देखना चाहते हैं. सूर्या ने भारतीय फैंस के साथ-साथ सलमान की ये ख्वाहिश पूरी करने का ऐलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर सलमान अली आगा चाहते हैं तो हम जरूर इस मैच में अभिषेक शर्मा को खिलाएगे.
पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने कई अहम सवालों का जवाब दिया. इसके साथ ही सूर्या ने पाक कप्तान सलमान अली आगा और पाकिस्तान पर तंज भी कसा. उन्होंने इस बात पर भी अपनी राय दी कि मैच के बाद टीम इंडिया पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे या नहीं?
पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा
सूर्यकुमार यादव ने सबसे बड़ी खुशखबरी अभिषेक शर्मा पर दी है. इस मैच से पहले उनके खेलने पर सस्पेंस था, लेकिन अब सूर्या ने मजेदार अंदाज में ये कन्फर्म कर दिया है कि 15 फरवरी को अभिषेक शर्मा विरोधियों के छक्के छुड़ाने के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं.
इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा था कि वो चाहते हैं कि इस मैच मन अभिषेक शर्मा खेले और उन्होंने उम्मीद जताई थी कि अभिषेक ठीक हों. जब सूर्या से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, ''अगर सलमान अली आगा चाहते हैं तो हम अभिषेक शर्मा को जरूर खिलाएंगे.''
