
अगर लगवा चुके हैं Corona Vaccine की दोनों डोज, मुंबई जाने के लिए नहीं होगी RT-PCR टेस्ट की जरूरत
Zee News
अगर आप हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अब मुंबई की यात्रा के लिए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट (RT PCR Negative Report) की जरूरत नहीं पड़ेगी.
मुंबई: अगर आप मुंबई जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपको एयरपोर्ट पर RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट (RT PCR Negative Report) की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि यह उन्हीं यात्रियों पर लागू होगा, जो कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दोनों डोज ले चुके हैं और एयरपोर्ट पर यात्रियों को वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाना होगा. कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 12 मई 2021 को एक आदेश जारी किया था, जिसके अनुसार बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के महाराष्ट्र में आने पर रोक लगा दी गई थी. यात्रियों को प्रवेश करने के पहले अपनी 24 घंटे के अंतराल में टेस्ट कराई हुई कोरोना रिपोर्ट दिखानी होती थी. रिपोर्ट नेगेटिव होती थी, तभी किसी को आने की अनुमति मिलती थी. निगेटिव रिपोर्ट ना होने पर एयरपोर्ट पर टेस्ट कराने के बाद ही लोगों को एयरपोर्ट से बाहर निकलने की इजाजत दी जाती थी.More Related News
