
अखिलेश से मिले भाजपा विधायक राकेश राठौर, सपा का दावा- आठ और BJP MLA पार्टी के संपर्क में
Zee News
आपको बता दें कि राजेश राठौर को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों और बयानबाजी के लिए भाजपा नोटिस थमा चुकी है. वह योगी आदित्यनाथ सरकार पर कई बार सवाल खड़े कर चुके हैं. मालूम हो कि भाजपा विधायक राकेश राठौर का कुछ समय पहले एक ऑडियो भी वायरल हो चुका है, जिसमें वह अपनी ही सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रहे थे.
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी 2022 की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए जी जान लगा रही है. इस बीच सीतापुर सदर से पार्टी विधायक राकेश राठौर की समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात ने विपक्ष को भाजपा पर तंज कसने का मौका दे दिया है. अखिलेश यादव से राकेश राठौर की मुलाकात हुई और समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने दावा करना शुरू कर दिया कि भाजपा के 8 विधायक उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्पर्क में हैं. ये सभी भाजपा छोड़ सपा में आना चाहते हैं.More Related News
