
'अखिलेश यादव को मिले भ्रष्टाचार भूषण का अवार्ड', योगी के मंत्री ने लगाए 5 गंभीर आरोप
Zee News
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि उनको भ्रष्टाचार भूषण का अवॉर्ड मिलना चाहिए. आपको बताते हैं कि उन्होंने अखिलेश पर कौन-कौन से 5 गंभीर आरोप लगाए.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाले विपक्षी नेताओं को घेरा. कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. कहा कि पत्र लिखने वाले नेता भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोप में फंसे हैं. कहा कि सपा की सरकार घोटालेबाज सरकार थी. अगर भ्रष्टाचार भूषण का अवॉर्ड मिले, तो वो अखिलेश यादव को देना चाहिए.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सपा की सरकार घोटालेबाज सरकार थी. अगर भ्रष्टाचार भूषण का अवॉर्ड मिले, तो वो अखिलेश यादव को देना चाहिए.
