
अखिलेश यादव के चुनावी गीत में कोरोना से निपटने को लेकर योगी सरकार की आलोचना
NDTV India
2022 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 2 मिनट 19 सेकेंड का एक प्रचार वीडियो जारी किया है. इस वीडियो की टैग लाइन है- सुख दुःख में साथ निभाया है.सुख दुःख में साथ निभाएंगे.
2022 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 2 मिनट 19 सेकेंड का एक प्रचार वीडियो जारी किया है. इस वीडियो की टैग लाइन है- सुख दुःख में साथ निभाया है.सुख दुःख में साथ निभाएंगे. इस वीडियो में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, उस दौरान की कई योजनाओं को दिखाया गया है. साथ ही अप्रैल-मई के बीच राज्य में कोविड महामारी की दूसरी लहर के विनाशकारी प्रभावों के बीच यूपी की स्थिति पर तंज भी कसा गया है. ऑक्सीजन रिफिल केंद्रों के बाहर कतारें, गंगा में तैरते शव, अस्पतालों के बाहर तड़पते लोग.बता दें कि समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए किसी भी गठबंधन से इंकार किया है. एनडीटीवी से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बड़ी पार्टियों के साथ मेरा अनुभव अच्छा नहीं है, मैं उनके साथ कोई गठबंधन नहीं करूंगा.











