
अखिलेश यादव की रथयात्रा को 5 साल के बच्चे 'खजांची' ने दिखाई हरी झंडी, नाम से जुड़ा है इतिहास
Zee News
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आगामी विधान सभा के लिए प्रचार में जोर-शोर से जुटे हुए हैं. यूपी में अखिलेश यादव ने रथयात्रा शुरू कर दी है.
कानपुर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आगामी विधान सभा के लिए प्रचार में जोर-शोर से जुटे हुए हैं. यूपी में अखिलेश यादव ने रथयात्रा शुरू कर दी है. आज (मंगलवार को) अखिलेश यादव की विजय रथयात्रा (Vijay Rath Yatra) को 5 साल के बच्चे 'खजांची' ने हरी झंडी दिखाई.
बता दें कि साल 2016 में नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में खजांची का जन्म हुआ था. बैंक की लाइन में जन्म लेने के कारण बच्चे का नाम खजांची पड़ा. खजांची का जन्म कानपुर देहात में एक बैंक की लाइन में हुआ था. अखिलेश यादव हर साल खजांची का जन्म मनाते हैं.
More Related News
