
अखिलेश यादव का आरोप- इलेक्शन कमीशन की बेईमानी के कारण यूपी में हारे चुनाव
Zee News
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग के सिर फोड़ दिया है. उन्होंने कहा है कि इलेक्शन कमीशन ने बेईमानी की.
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव और रामपुर तथा आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा को मिली हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा है कि अगर आयोग ने ईमानदारी से काम किया होता तो नतीजे कुछ और होते. श्री अखिलेश यादव जी की हालत 2014/17/19/22 के चुनाव हारने के बाद खिसियानी बिल्ली,खंभा नोचे वाली हो गई है! 2012 में सपा सरकार बनी तो चुनाव आयोग सही जब जनता ने इनके कारनामों को देख इन्हें दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकाल फेंका तो चुनाव आयोग ग़लत हो गया! भगवान इन्हें सदबुद्धि दें!
'चुनाव के दौरान इलेक्शन कमीशन ने बहुत बेईमानी की' — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1)
