
अखिलेश बोले- सोशल मीडिया पर बीजेपी के 'ई रावण' बैठे हैं, भाजपा का पलटवार
Zee News
अखिलेश यादव के इस बयान का जवाब देते हुए यूपी भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख अंकित सिंह चंदेल ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया.
नई दिल्लीः कई राज्यों में होने वाले विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे नेताओं की बयानबाजी चरम पर है. उत्तर प्रदेश में भी कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं. यहां इस चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. इसी बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान यूपी भाजपा के सोशल मीडिया पर जमकर हमला बोला. अखिलेश ने कहा की अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सोशल मीडिया में BJP के " ई-रावण " बैठे हैं.
बीजेपी ने किया पलटवार अखिलेश यादव के इस बयान का जवाब देते हुए यूपी भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख अंकित सिंह चंदेल ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया. अंकित सिंह चंदेल ने अपने ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव को टैग करते हुए लिखा की भाजपा सोशल मीडिया को ई-रावण बताने वाले @yadavakhilesh ये बताएं कि अब्बाजान की लंका जैसी पार्टी पर, खुद कैसे रावण की भांति कब्जा जमाया है .अक्ललेश जी 'लंका सा कोटु समुद्र सी खाई, तिह सपा घर खबरि न पाई' यही आपका भविष्य है .
