
'अखिलेश की भाषा सड़कछाप', जानिए भरे सदन में डिप्टी CM और सपा सदस्यों में क्यों हुई तकरार
Zee News
विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के बाद स्वास्थ्य महकमा संभाल रहे उप मुख्यमंत्री पाठक ने अध्यक्ष की अनुमति लेकर मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव द्वारा स्वास्थ्य विभाग को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देना शुरू किया.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया. सदन में सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच लगातार तीखी बहस देखी जा रही है. मानसून सत्र के दौरान अखिलेश यादव की बयानबाजी पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जोरदार पलटवार किया.
उन्होंने कहा कि ‘विपक्षी दल के नेता की भाषा सड़कछाप से भी बदतर है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को लूट का अड्डा बना दिया था. वहीं, पाठक के बोलना शुरू करते ही सपा के सदस्य सदन से बाहर चले गए.
